गोंडा – उत्तर प्रदेश में गोंडा-फैजाबाद हाईवे पर वजीरगंज क्षेत्र में पांच लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। मरने वालों में तीन महिलाएं हैं। फैजाबाद के पूरा कलंदर क्षेत्र के बरईपारा गांव के सतीश दूबे का परिवार चालक राकेश पांडे के साथ वजीरगंज एक आश्रम में आया था। साहब बंदगी आश्रम हवेलिया वजीरगंज आते समय अनभुला के एक ट्रैक्टर वर्कर से टकरा गई।
कार कुछ दूर जाकर एक गड्डे में जाकर गिर गई। कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। जिसमें तीन महिलाएं शामिल हैं। मृतकों में ड्राइवर राकेश पांडे व सतीश दूबे की पहचान हो गई है। तीनों महिलाओं की पहचान अभी नहीं हो पाई है। तीनों मृतक महिलाएं सतीश दूबे के घर की बताई जा रही हैं। पुलिस फैजाबाद पुलिस से संपर्क कर रही है।