चुनाव में माहौल ब‍िगाड़ने की साज‍िश,लखनऊ में हिस्ट्रीशीटर गौरव उपाध्याय की बीवी असलहों संग ग‍िरफ्तार

0
379

लखनऊ, । असलहों की तस्करी के आरोप में कृष्णानगर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर गौरव उपाध्याय की पत्नी प्रिया को गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला के पास से तीन तमंचे और सात लाख रुपये बरामद हुए हैं। आरोपित महिला चुनाव में असलहों को खपाने की तैयारी में थी। वहीं, गौरव की दूसरी पत्नी मनीषा की तलाश जारी है।

एडीसीपी राघवेंद्र कुमार मिश्र के मुताबिक फ्लाइंग दस्ते ने शुक्रवार को विराटनगर में स्कार्पियो कार सवार महिला को रोका था। पूछताछ में आरोपित महिला ने अपना नाम प्रिया रस्तोगी बताया। वह असलहे बेचने के लिए जा रही थी। प्रिया के गिरोह में कई और महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस प्रिया से पूछताछ कर रही है, जिसके आधार पर अन्य की गिरफ्तारी की जाएगी।छानबीन में पता चला है कि प्रिया को बड़ी मात्रा में असलहा सप्लाई करने का आर्डर मिला था। कुछ अराजक तत्व चुनाव में माहौल बिगाडऩे की तैयारी में थे, जिन्हें असलहा दिखाने के लिए वह जा रही थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने प्रिया के पति गौरव को एक सप्ताह पूर्व जिलाबदर किया था। आरोपित को गिरफ्तार भी किया गया था। उसके खिलाफ कुल 18 मुकदमे दर्ज हैं। उसे जब गिरफ्तार किया गया था तो उसके पास से भी एक लाख 93 हजार रुपये, तीन कारतूस और अलग-अलग कंपनियों के 15 सिम कार्ड बरामद हुए थे।


Warning: A non-numeric value encountered in /home/rxbfjlrr2wjp/public_html/sailehar.com/wp-content/themes/Newspaper/includes/wp_booster/td_block.php on line 997

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here