राशिफलः30 नवंबर 2018

मेष- विद्यार्थी वर्ग परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त करेगा। विवेक का प्रयोग करें। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। कोई नया रोग उभर सकता है। किसी प्रतिभाशाली महत्वपूर्ण व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आय बनी रहेगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।

वृष- वाणी पर नियंत्रण रखें। खुद के बोले से ही काम बिगड़ेंगे। शोक समाचार मिल सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। हड्डी का दर्द संभव है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। चिंता रहेगी। भागदौड़ रहेगी। झंझटों में न पड़ें। व्यवसाय ठीक चलेगा।

मिथुन- प्रयास सफल रहेंगे। पराक्रम प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। कार्यप्रणाली की प्रशंसा होगी। आय में वृद्धि होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। बड़ा काम करने का मन बनेगा। शत्रु शांत रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न लें।

कर्क- मित्र व संबंधियों से किसी कार्यक्रम में मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। थकान महसूस होगी। व्यापार वृद्धि के योग हैं। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

सिंह- अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लॉटरी व जुए-सट्टे से दूर रहें। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बनेगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। जल्दबाजी न करें। भाग्य का साथ मिलेगा। चारों तरफ सफलता प्राप्त होगी। प्रसन्नता रहेगी।

कन्या- कुसंगति से हानि होगी। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी अपरिचित की बातों में न आएं। हानि संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में कमी रहेगी।

तुला- डूबी हुई राशि प्राप्त होने का योग है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नए काम हाथ में आएंगे। शत्रु परास्त होंगे। किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। निवेश करने का साहस कर पाएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रमाद न करें।

वृश्चिक- लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनहानि हो सकती है। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। प्रतिद्वंद्वी सहयोग की मुद्रा में आएंगे। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर-बाहर प्रसन्नता व सुख-शांति रहेंगे। विवाद न करें।

धनु- वाहन आदि की प्राप्ति संभव है। यात्रा लाभदायक रहेगी। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। अज्ञात भय रहेगा। व्यस्तता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। धैर्य रखें।

मकर- वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। भय, पीड़ा व तनाव का वातावरण बनेगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। बाद में पछताना पड़ेगा। किसी अपने के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। समय अनुकूल नहीं है। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में तनाव रहेगा।

कुंभ- चोट व रोग से हानि व बाधा संभव है। भूमि व भवन आदि के खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। आर्थिक उन्नति होगी। आय में वृद्धि के नए स्रोत प्राप्त करने के प्रयास सफल रहेंगे। सुख के साधनों पर व्यय होगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

मीन- संपत्ति के कार्य सफल रहेंगे। आगा-पीछा सोचे बगैर कोई काम न करें। व्यापार लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। नया उपक्रम प्रारंभ करने तथा स्थायी संपत्ति खरीदने के लिए शुभ समय है। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। घर-बाहर से सहयोग प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.