तमाम अटकलों को विराम लगाते हुए सपा के मंच पर पहुंचे मुलायम

तमाम अटकलों को विराम लगाते हुए सपा के मंच पर पहुंचे मुलायम, कहा कि हम चाहते हैं कि समाजवादी पार्टी हमेशा नौजवान रहे मुलायम की मौजूदगी से उत्साहित अखिलेश ने भाजपा पर जमकर बोला हमला                            उत्तर प्रदेश में बिना जाति देखें न अस्पतालों में इलाज होता है और न थानों से मदद: अखिलेश। लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक, पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव ने नई दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर यूपी के गाजीपुर से चलकर गाजीपुर पहुंची समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय एवं लोकतंत्र बचाओ -विकास यात्रा  को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। जनता दुःखी और परेशान है। उनकी मदद करने का काम समाजवादी करेंगे, तभी देश और किसान मजबूत होगें। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की करनी-कथनी में कोई भेद नही है। मुलायम ने कहा कि हम चाहते थे कि समाजवादी पार्टी हमेशा नौजवान रहे, कभी बूढ़ी ना हो। आज यहां जंतर मंतर पर इतनी बड़ी संख्या में नौजवानों को देखकर मुझे भरोसा हो गया है कि समाजवादी पार्टी एक नौजवान पार्टी है। यह कभी बूढ़ी नही होगी।   कार्यक्रम में मुलायम सिंह यादव के शामिल होने से समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश और जोश और उत्साह रहा। कार्यकर्ता लगातार मुलायम सिंह यादव जिंदाबाद के नारे लगाते रहे।मुलायम सिंह यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमले बोले अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने यूपी को बर्बाद कर दिया है। आज उत्तर प्रदेश में बिना जाति देखें अस्पतालों में इलाज नहीं होता है। बिना जाति देखें थानों से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश को जाति और धर्म में बांट दिया है। अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाजवादियों पर आरोप लगाती थी, लेकिन आज वह बताए उत्तर प्रदेश में बड़े पदों पर कौन लोग बैठे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि आज नेता जी के आशीर्वाद से बड़ा पार्टी के लिए कोई आशीर्वाद नहीं है। हम नेताजी को भरोसा दिलाते हैं कि पार्टी डॉ. लोहिया और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों पर चलकर सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ेगी। सपा गरीबों, दलितों, पिछड़ों समेत सभी वर्गों को सामाजिक न्याय दिलाने का काम करेगी। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के चुनाव निशान साइकिल का एक पहिया डॉ. राम मनोहर लोहिया और दूसरा पहिया बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर के सिद्धांत व विचार हैं। समाजवादी पार्टी इन्हीं सिद्धांतों पर आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि नेता जी ने कहा है समाजवादी पार्टी  ज्यादा नौजवान पार्टी है । यह सही है। उन्होंने कहा कि हम भरोसा दिलाते हैं कि समाजवादी पार्टी नौजवानों को लेकर देश में परिवर्तन की लड़ाई लड़ेगी। अन्याय के खिलाफ लड़ कर लोगों को न्याय दिलाएगी। श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी को सभी वर्गों का समर्थन है। किसान, गरीब, नौजवान सभी  समाजवादी पार्टी पर भरोसा करते हैं। समाजवादी लोग अपना वादा निभाते हैं। आज देश और उत्तर प्रदेश में ऐसी सरकार है जो अपना कोई भी वादा नहीं निभा रही है। देश में किसान सबसे ज्यादा दुखी है, जब से भाजपा की सरकार आई है देश में लगभग 50 हजार किसान आत्महत्या कर चुके हैं ।नौजवानों के पास रोजगार नहीं है, जब नौजवानों के लिए रोजगार की बात आती है तो प्रधानमंत्री पकौड़ा बेचने की सलाह देते हैं। श्री यादव ने जंतर मंतर पर पार्टी की सामाजिक न्याय, लोकतंत्र बचाओ एवं विकास यात्रा में कार्यक्रम में शामिल होने पर  पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का धन्यवाद और आभार प्रकट करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published.