भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष गरीबों को रोजाना मुहैया करा हरे भोजन

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ के पूर्व जिलाध्यक्ष राम निवास यादव द्वारा लाक डाउन में गरीबों गोमती नगर अपने आवास से रोजाना करा रहे भोजन को लेकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा कम्यूनिटी किचन में तैयार भोजन की शुद्धता एवं भोजन वितरण की रूपरेखा जानी और लांकडाउन तक लगातार चलाने का सुझाव भी दिया। उन्हेांने कहा कि वह आगे भी इसी प्रकार कम्यूनिटी किचन के हालचाल लेते रहेगे। कम्यूनिटी किचन में सामग्री की कमी होने पर स्वयं उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।
सोमबार को कम्यूनिटी किचन का 25वां दिन है जो अपने निज निवास स्थान-3 -222 विजयन्तखंड निकट मिनी स्टेडियम गोमती नगर थाना-विभूतिखंड पर कम्यूनिटी किचन चलाया जा रहा है। इस कम्यूनिटी किचन में प्रतिदिन अलग-अलग तरह का भोजन तैयार किया जाता है लोगों को मुंह ढकने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है और कहां भी गया है कि जो लोग मुंह ढककर नही आयेगे ऐसे लोगों को भोजन नही दिया जायेगा। कम्यूनिटी किचन पर चिनहट, मटियारी, उत्तरधौना, मल्हौर, लौलाई, कमता, देवा रोड़, हुसेडिया, कठौता तथा तखवा से लगभग 1700 गरीब मजदूर को प्रतिदिन भोजन के पैकेट सामाजिक दूरी बना कर बटवाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त अन्य जरूरतमंद लोगों को जिला प्रशासनध् पुलिस प्रशासन तथा सामाजिक संगठनो के माध्यम से भोजन पैकेट वितरित किया जा रहा है जब से इस कम्यूनिटी किचन में भोजन वितरित किया जा रहा है तब से लोगों को भूखा-प्यासा नही रहना पड़ता है तथा पलायन भी नही कर रहे है। राम निवास यादव ने बताया कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के निर्देशों का पालन करते हुए। यह कम्यूनिटी किचन लखनऊ में लांकडाउन तक चलता रहेगा। जिससे कोई भी व्यक्ति भूखा प्यासा नही रहेगा। यह कम्यूनिटी किचन जनता की सेवा में लगा रहेगा। इस कम्यूनिटी किचन में संजय मिश्रा, ए.पी. सिंह, अरविन्द यादव जिला उपाध्यक्ष, डा0 अनूप सिंह संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ तथा अनिल जायसवाल मंडल महामंत्री चिनहट शहरी द्वारा आज सहयोग किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published.