UP में येलो अलर्ट जारी : इन जिलों में आज बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश के 42 जिलों में आज अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसका अनुमान लगाया है। सुबह से ही लखनऊ, सहारनपुर समेत कई जिलों का मौसम सुहाना हो गया है। बादल छाए हुए हैं और कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई है।

इन 42 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए अलर्ट जारी किया हैं। 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ बारिश होंगी और बिजली भी चमकेंगी। यूपी के बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, जौनपुर, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, हाथरस, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हमीरपुर और महोबा जिले में बरसात होगी।

उत्तर-मध्य मध्य प्रदेश पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश की ओर बढ़ गया है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। एक ट्रफ रेखा कर्नाटक तट से केरल तट तक फैली हुई है। उत्तर पश्चिमी राजस्थान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसका असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। अगले 24 घंटे के अंदर प्रदेश के विभिन्न जिलों में हल्की बारिश होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.