विधान परिषद में चार नए सदस्य होंगे मनोनीत, सपा के चार सदस्यों का कार्यकाल पूरा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधान मंडल के उच्च सदन में अब भारतीय जनता पार्टी के चार सदस्यों की संख्या में इजाफा होगा। सोमवार को समाजवादी पार्टी के चार मनोनीत सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने के बाद अब भाजपा को विधान परिषद में चार सदस्य मनोनीत करने हैं। जिनके लिए भाजपा की मंगलवार को बैठक होगी।

विधान परिषद में समाजवादी पार्टी के चार मनोतीत सदस्यों का कार्यकाल मंगलवार को पूरा हो गया। श्रीराम सिंह यादव, लीलावती कुशवाहा, रामवृक्ष यादव के साथ जितेन्द्र यादव का आज कार्यकाल पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संस्तुति पर अब विधान परिषद में चार नए सदस्य मनोनीत होंगे। मुख्यमंत्री जिन नामों पर संस्तुति करेंगे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उनको मनोनीत करेंगी।

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की मंगलवार को बैठक होगी। जिसमें चार नए सदस्यों का नाम तय होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वाराणसी से लौटने के बाद बैठक मे शामिल होंगे। उनके साथ भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ अन्य वरिष्ठ नेता भी भाग लेंगे। विधान परिषद यानी उच्च सदन में भाजपा को भले ही में बहुमत नहीं है, लेकिन इन चार सदस्यों की मदद से वह बहुमत के करीब आ जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.