डेढ़ साल बाद आज लखनऊ दफ्तर पहुंचेंगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा करीब डेढ़ साल बाद शुक्रवार दोपहर लखनऊ पहुंच रही हैं। विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए प्रियंका के इस दौरे को अहम माना जा रहा है। लखनऊ में गोखले मार्ग स्थित कौल हाउस में प्रियंका 2 दिन रहेंगी। इस दौरान उनका जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारियों के साथ मुलाकात और बैठक का कार्यक्रम है।

लोकसभा चुनाव से पहले लखनऊ आई थीं प्रियंका
कांग्रेस महासचिव के आगमन को लेकर प्रदेश मुख्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया है। बाहर सड़क झंडे बैनर होर्डिंग से पटी हैं। एयरपोर्ट से लेकर पार्टी मुख्यालय तक करीब 28 जगह कांग्रेसी उनका स्वागत करेंगे। प्रियंका दिल्ली से दोपहर 12:00 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगी। प्रियंका गांधी लखनऊ पहुंचने के बाद प्रदेश मुख्यालय में 2:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। इससे पहले 27 दिसंबर 2019 को लखनऊ आई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.