कानपुर में सुबह ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक मजदूर की मौत, 2 घायल

कानपुर में पनकी स्थित ऑक्सीजन प्लांट में शुक्रवार सुबह ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि, सिलेंडरों के गिरने से उसके नीचे दबकर दो मजदूर घायल हुए हैं। ये घटना दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र की है। सूचना पाकर पुलिस जांच में जुटी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

थाना गोविंदनगर अंतर्गत दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र में सुबह 4:00 बजे ऑक्सीजन प्लांट के अंदर मर्दनपुर निवासी मजदूर मुराद अली सिलेंडर रिफिलिंग का काम रहा था। उसी दौरान अचानक सिलिंडर फट गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि मजदूर का शरीर बुरी तरह क्षत विक्षत हो गया और वहीं पास में काम कर रहे हैं अन्य दो मजदूर विस्फोट के धमाके से आसपास रखे सिलेंडर के नीचे दब गए।

धमाके की आवाज सुनकर बाहर बैठा सिक्योरिटी गार्ड दौड़कर प्लांट के अंदर आया तो उसने देखा एक मजदूर क्षत-विक्षत हालत में पड़ा है तो वहीं अन्य तीन सिलेंडरों के नीचे दबे हुए हैं। आनन-फानन में उसने पुलिस और प्लांट के मालिक को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल मजदूरों को पास के एक निजी अस्पताल में ले पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मुराद अली को मृत घोषित कर दिया। दो गंभीर रूप से घायल हैं। कानपुर में ऑक्सीजन किल्लत को देखते हुए ऑक्सीजन प्लांट पर जिला प्रशासन की ओर से तैनात किए गए नायाब तहसीलदार ने बताया कि घटना की जानकारी प्रशासन के अधिकारियों को दे दी गई है।

ACP गोविंद नगर विकास पांडेय ने बताया कि पनकी गैस प्लांट थाना गोविंद नगर के अंतर्गत है। यहां पर आज किदवईनगर के एक निजी हॉस्पिटल से गैस भरने के लिए कुछ सिलेंडर आए थे। इनमें में एक सिलेंडर कमजोर था। ऑक्सीजन भरने के दौरान उसमें विस्फोट हुआ है। इस विस्फोट में एक मजदूर की मौत हो गई है। 2 कर्मचारी घायल हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.