स्वस्थ भारत यात्रा पहुंची कानपुर

कानपुर । महात्मा गांधी से प्रेरित स्वस्थ भारत यात्रा 2 अक्टूबर 2018 से राची से आरंभ हुई थी। देश के कई हिस्सों में गुजरने के बाद बुधवार को कानपुर में पहुंची। इस दौरान कानपुर के कई स्कूलों के नन्हे-मुन्ने बच्चों को इसके बारे में इसका उद्देश्य बताया गया।

इस यात्रा का मकसद पूरे देश में चल रहे स्वस्थ भारत मिशन के तहत खाद्य विभाग की तरफ से अधिकारियों को जागरूक करना है। वहीं कानपुर में पहुचने के बाद कानपुर के जिला अधिकारी व खाद विभाग के अधिकारियों ने इस यात्रा में भाग लेकर कानपुर वासियों को इसका उद्देश्य बहुत ही सरल शब्दों में बताया

गौरतबल है कि महात्मा गांधी की 150वीं जन्म तिथि के अवसर पर भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के तत्वाधान में स्वस्थ भारत यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। खाद्य विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार इसका उद्देश्य यह है कि उत्तर प्रदेश समेत भारत के खाद्य विभाग व केंद्र सरकार के द्वारा इसके बारे में गुणवत्ता की सही जानकारी से अवगत कराना और लोगों को जागरूक करना इसका उद्देश्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.