वैज्ञानिकों ने एक्सरसाइज करने का एक और फायदा बताया है। ड्यूक यूनिवर्सिटी की रिसर्च कहती है, अगर शरीर में होने वाली सूजन से बचना है तो एक्सरसाइज करें। मसल्स को एक्टिव रखें। वैज्ञानिक नेनड बर्सेक के मुताबिक, मसल्स का ठीक से काम न करना और कमजोरी के मामले घटाने हैं तो एक्सरसाइज करना जरूरी है।
लैब में मसल्स को तैयार करके समझाया
प्रो. नेनड बर्सेक के मुताबिक, रिसर्च की शुरुआत में हमने लैब में आर्टिफिशियल मसल्स तैयार कीं। इसके बाद मसल्स पर बुरा असर छोड़ने और इंटरफेरान गामा के असर को देखा। रिजल्ट में सामने आया कि अगर मसल्स मजबूत और एक्टिव हैं तो ये इंटरफेरान गामा को ब्लॉक कर सकती हैं। इसलिए एक्सरसाइज करके मसल्स को एक्टिव और स्ट्रॉन्ग रखना जरूरी है।
मसल्स के लिए एक्सरसाइज जरूरी क्यों?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एक्सरसाइज करने से मसल्स मजबूत होती हैं और हडि्डयों के डैमेज या इंजरी होने का खतरा कम हो जाता है। मसल्स में ब्लड की सप्लाई बेहतर होती है और ऑक्सीजन का इस्तेमाल करने की क्षमता बढ़ती है। उम्र के साथ होने वाली मसल्स में कमजोरी का खतरा कम हो जाता है।